कांग्रेस और आप सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब : अकाली दल

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों ही उस नवजोत सिंह सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब है, जो ‘राजनीतिक तौर पर मृतप्राय’ हो चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने यहां एक बयान में कहा, “कांग्रेस तथा आप पिछले एक महीने से राजनीतिक रूप से मृतप्राय नवजोत सिंह सिद्धू को लुभाने के लिए प्रयासरत है, जो साल 2017 विधानसभा चुनाव में आसन्न हार के रूप में उनकी निराशा को दर्शाता है। इन पार्टियों को लगता है कि सिद्धू उन्हें हार से उबार ले जाएंगे।”

ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धू इन पार्टियों से केवल इसलिए गलबहियां कर रहे हैं, ताकि अगर वे चुनाव जीत जाएं तो अपना और पत्नी का पद सुरक्षित कर लें।

उन्होंने कहा, “क्या सिद्धू ने पंजाब या पंजाब के लोगों के लिए किसी कार्यक्रम या दृष्टिकोण की बात की?”

ग्रेवाल ने कहा, “पहले तो यह फैसला कर लीजिए कि उन्हें या उनकी पत्नी को उप मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव मिलेगा या नहीं। बाकी इंतजार कर सकते हैं और उन पर बाद में फैसला होगा।”

सिद्धू ने सितंबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होने के बाद ‘आवाज-ए-पंजाब’ नामक एक राजनीतिक मोर्चे का गठन किया है।

अमृतसर से भाजपा के सांसद रह चुके सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार सहित अकाली दल नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493