बिहार : मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी धनतेरस, दिवाली की बधाई

पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यवासियों और देशवासियों को धनतेरस तथा दिवाली की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है, “भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश पर्व दिवाली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की सतप्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह त्योहार हमें चतुर्दिक बाह्य दुनिया को प्रकाशित करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण को भी प्रेम, उल्लास और बंधुत्व से आलोकित करने की पावन प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कहा कि दिवाली में सामाजिक समरसता और सद्भावना भी सशक्त होती है। उन्होंने दिवाली के मौके पर बिहारवासियों व देषवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की शुभकामना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “बिहारवासियों व देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। राज्य में सुख, शांति और समृद्धि आए। बिहारवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से धनतेरस पर्व मनाएं। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493