लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है। सुबह और शाम को हालांकि तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और अगले सप्ताह दिन में भी ठंडक महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22 डिग्री और गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath