टेनिस : एरेस्ते बैंक ओपन-500 के सेमीफाइनल में मरे

वियना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के जॉन इसनेर को मात देकर वियना में जारी एरेस्ते बैंक ओपन-500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी ने शुक्रवार के खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इसनेर को 75 मिनट में ही 6-1 6-3 सीधे सेटों से मात देकर जीत हासिल की।

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मरे का मुकाबला मौजूदा विजेता और स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर से होगा। इससे पहले 2014 में मरे ने फेरर को इसी टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

इसके अलावा, डेविड ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया के विक्टर ट्रॉइकी को 6-3, 3-6, 7-5 से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493