रालोद अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा कभी भी एक मुद्दे पर काम नहीं रहती है। भाजपा कभी लव जेहाद तो कभी धर्म परिवर्तन जैसा संवेदनशील मुद्दा छेड़ती है। इससे भाजपा को स्वयं मुंह की खानी पड़ती है। वर्तमान समय में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। इसलिए समान नागरिक संहिता का राग अलाप रहे हैं।
डॉ. अहमद ने कहा कि चुनाव आते ही धारा 370, समान नागरिक संहिता और राम मंदिर जैसे मुद्दे छेड़ना भाजपा की पुरानी फितरत है। यदि भाजपा के लोगों में इन मुद्दों के प्रति अटूट लगाव था तो केंद्र में वी.पी. सिंह की सरकार को समर्थन देने से पहले ये शर्ते क्यों नहीं रखीं।
आखिर इस देश की जनता से छलावा भाजपा के लोग कब तक करेंगे। रालोद अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है जब जनता जनार्दन इनके बहकावे और झूठे लॉलीपाप की ओर आकर्षित नहीं होगी।
dharmpath.com dharmpath