बिहार के गया में डकैतों ने महिला को गोली मारी, मौत

गया, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात डकैतों ने दो घरों में जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर एक महिला की डकैतों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, डुमरसन गांव निवासी पंकज साव और भोला साव के घर डकैतों ने रात को धावा बोल दिया। पहले डकैतों ने पंकज के घर को निशाना बनाया और वहां से 30 हजार रुपये नकद और गहने लूट लिए।

इसके बाद डकैत पंकज के भाई भोला साव के घर पहुंचे। इस क्रम में डकैतों ने महिला सिया देवी के एक कमरे की चाभी मांगी। सिया ने चाभी देने से इनकार कर दिया। डकैतों के साथ महिला की नोकझोंक हुई। इसी दौरान एक अपराधी का नकाब उसके चेहरे से हट गया। महिला ने अपराधी को पहचानने की बात कही।

इससे गुस्साए डकैतों ने महिला को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

टेकारी के थाना प्रभारी अरुण रजक ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर टेकारी थाना में लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493