लेगानेस (स्पेन), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल सोसिएदाद ने तीन मैचों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करते हुए शुक्रवार को स्पेनिश लीग मुकाबले में लेगानेस को 2-0 से हरा दिया।
विजेता टीम की ओर से विलियम जोस ने 29वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरा गोल 58वें मिनट में जाबी प्रीटो द्वारा किया गया।
सोसिएदाद के 10 मैचों से 16 अंक हो गए हैं। यह टीम तालिका में छठे स्थान पर है। लेगानेस के 10 अंक हैं और वह तालिका में 14वें स्थान पर है।
अब लेगानेस को सैंटियागो बेर्नाब्यू में अगले हफ्ते रियल मेड्रिड से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath