मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता संगीतकार माइकल डन्ना ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्मों के पाश्र्वसंगीत आज न सिर्फशीर्ष पर हैं, बल्कि भारतीय संगीतकार परिष्कृत तरीकेसे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
डन्ना हाल ही में यहां 18वे जियो मामी मुंबई फिल्महोत्सव में हिस्सा लेने आए थे।
बॉलीवुड संगीत के बारे में डन्ना ने आईएएनएस से कहा,”वर्तमान में संगीतकार संगीत पर अच्छा काम कर रहे हैं। बॉलीवुड संगीत में अगर कोई दोष भी था तो वह फिल्म का पाश्र्वसंगीत था।”
उन्होंने कहा,”लेकिन यह देख कर अच्छा लग रहा है कि संगीतकार अब बहुत परिष्कृत तरीके से पाश्र्वसंगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कहानी बताने के लिए इसका इसका इस्तेमाल करते हैं।”
उन्होंने कहा कि फिल्म के संगीत का साधारण-सा तरीका है कि गीत की कहानी का अनुसरण किया जाए।
भारतीय संगीत से प्रभावित डन्ना ने कहा,”मैं भारतीय संगीत से बहुत प्रभावित हूं, चाहे शास्त्रीय संगीत हो या हिंदी फिल्म संगीत। मैं सभी को सुनता हूं। हालांकि, यह व्यक्तित्व तौर पर मेरा पसंदीदा नहीं है। मैं यह देखता हूं कि बॉलीवुड संगीत समय के साथ किस तरह विकसित हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath