सेलेब्रिटीज के लिए हर समय शानदार दिखना जरूरी नहीं : अथिया शेट्टी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेलेब्रिटीज पर हर समय अपने फैशन सेंस को लेकर दबाव बना रहता है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का कहना है कि किसी कलाकार के लिए हर समय अच्छा दिखना जरूरी नहीं है।

अथिया ने इस बारे में कहा, “हम इंसान हैं और हमारे लिए भी फैशन की दृष्टि से या सामान्य तौर पर भी कोई दिन खराब होना स्वाभाविक है। मुझे लगता है कि लोगों को समझना चाहिए कि हम कैमरे में जैसे नजर आते हैं, उसके लिए काफी प्रयास की जरूरत होती है और यह हमेशा अच्छा नहीं हो सकता।”

अथिया इस महीने पहले अमेजन फैशन वीक के लिए यहां आई थीं। उनका मानना है कि कलाकारों को उनके फैशन के आधार पर तवज्जो दी जाती है।

उन्होंने कहा, “लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी गंभीरता से लेते हैं। अगर आपने कुछ ऐसा पहना है जिसमें आप सहज हैं और आपको वह पसंद है तो यही महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493