जम्मू में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी जारी (लीड-1)

जम्मू, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कठुआ जिले में सीमा पर शनिवार शाम भारत व पाकिस्तानी सेना के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर और आरएसपुरा में नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ठिकानों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।

पुलिस के मुताबिक, “सुबह करीब छह बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने भारी मोर्टार दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद बीएसएफ ने प्रभावी रूप से जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।”

पुलिस के मुताबिक, “इन दोनों सेक्टरों में अब भी गोलीबारी हो रही है, लेकिन कोई बड़ी घटना की खबर नहीं है।”

शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में और मेंधर सेक्टर (पुंछ) और माछिल (कुपवाड़ा) सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी हुई थी।

सेना ने माछिल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया। अभियान में एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सीमा में घुसने से पहले शहीद जवान के पार्थिव शरीर को क्षत-विक्षप्त कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493