उप्र : किशोरी का सिर कुचला शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

बांदा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के केवटरा गांव में शनिवार की दोपहर 14 साल की एक लड़की का सिर कुचला शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया, “केवटरा गांव में शुक्रवार की शाम से लापता एक 14 साल की लड़की का सिर कुचला शव हबबी सईद नामक स्थान की चाहरदीवारी के पास से बरामद हुआ है। शव की स्थिति देख ऐसा लग रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।”

उन्होंने बताया, “जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, बारीकी से मामले की जांच की जा रही है। लड़की बेहद गरीब परिवार की है, उसकी मां दूसरी शादी कर चुकी है और वह अपने पिता व छोटे भाई-बहन के साथ रहती थी। शुक्रवार को उसका पिता रिश्तेदारी में दूसरे गांव गया हुआ था और वह शाम को अकेले शौच के लिए गई, तभी से लापता थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493