टेनिस : केर्बर, सिबुल्कोवा के बीच होगी डब्ल्यूटीए फाइनल्स की खिताबी जंग

सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जर्मनी की टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर और स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुल्कोवा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए शनिवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट में अब दोनों खिलाड़ियों के बीच खिताबी जंग होगी।

गौरतलब है कि सिबुल्कोवा पहली पारी डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रही हैं।

आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन विजेता केर्बर ने एकतरफा मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का को मात दी।

केर्बर ने रादवांस्का को मात्र एक घंटा 16 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में हालांकि सिबुल्कोवा को रूस को स्वेतलाना कुजनेत्सोवा के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ा। हालांकि वह यह मैच 1-6, 7-6(2), 6-4 से जीतने में सफल रहीं।

शानदार फॉर्म में चल रहीं कुजनेत्सोवा ने सिबुल्कोवा की शुरुआती चार सर्विस में से तीन सर्विस ब्रेक कर दी और 4-1 से बड़ी बढ़त ले ली और एकतरफा मुकाबले में पहला सेट जीत लिया।

लेकिन आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त सिबुल्कोवा ने दूसरे सेट में जबरदस्त संघर्ष का परिचय दिया। शानदार सर्विस करते हुए सिबुल्कोवा यह सेट टाईब्रेक तक खींच ले गईं और जीत हासिल कर स्कोर बराबर कर लिया।

यहां से सिबुल्कोवा का मनोबल काफी बढ़ गया और वह निर्णायक सेट आसानी से जीत गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493