मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी हालिया फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के बाद रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अनुष्का ने शनिवार को कहा, “सबसे पहले सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। फिल्म रिलीज के समय सीधे प्रशंसकों के साथ बातचीत करना अद्भुत अनुभव है। “
उन्होंने कहा, ” फिल्म रिलीज के मौके पर आप सब से मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह प्रारंभिक रूझानों की तरह है।”
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने प्रशंसकों से कहा, “आपने हमें और हमारे फिल्म को जो समर्थन दिया उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। ”
“अब फिल्म आपके हवाले है। यह आपके परिवार और दोस्तों के लिए अच्छा समय है। हमें आशा है कि यह आप सब को यह पसंद आएगी। जिस तरह का प्यार और समर्थन आपका मिला है, हमें विश्वास है कि आपकों एक मनोरंजन फिल्म देखने को मिलेगी। “
यह पूछे जाने पर कि आप फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ क्यों देखी जाए इस पर अनुष्का ने कहा, “यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, दीवाली के समय हर कोई परिवार के साथ समय बिताना चाहता है, इसलिए एडीएचएम फिल्म का परिवार के सभी लोग आनंद उठा सकते हैं।”
“फिल्म का विषय प्यार होने से हर कोई फिल्म से जुड़ सकता है। इसके अलावा फिल्म का संगीत अच्छा है। इसलिए आप लब फिल्म देखिए। “
करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिंड़त हो रही है।
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं।
dharmpath.com dharmpath