बेल ने रियल के साथ करार बढ़ाने पर जताई सहमति

मेड्रिड, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले वेल्स के स्टार स्ट्राइकर गैरेथ बेल ने क्लब के साथ अपने करार की अवधि जून, 2022 तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

क्लब ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “रियल मेड्रिड क्लब और बेल के बीच करार अवधि बढ़ाने पर सहमति हो गई है। अब गेल 30 जून, 2022 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।”

बेल इंग्लिश प्रीमियर क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर से सितंबर, 2013 में रियल में आए। उस समय बेल ने फुटबाल के इतिहास में सर्वाधिक करार राशि पर रियल के साथ करार किया था।

मौजूदा यूरोपियन चैम्पियन रियल के साथ बेल का मौजूदा करार 2019 तक के लिए है।

बेल ने रियल के लिए 90 लीग मैचों में 50 गोल किए हैं और दो बार यूरोपियन चैम्पियन लीग खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493