फैशन को लेकर जागरूक नहीं हूं : अथिया

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने बताया कि वह फैशन को लेकर जागरूक नहीं हैं और अपने मूड के मुताबिक कपड़े पहनती हैं।

मेबीलिन न्यूयॉर्क की ब्रांड एंबेसडर रह चुकीं अथिया ने आईएएनएस से कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं फैशन को लेकर जागरूक हूं। मैं अपने मूड के हिसाब से ड्रेस पहनती हूं। अगर मैं लड़कियों जैसा महसूस करती हूं तो मैं उसी के अनुरूप कोई खूबसूरत ड्रेस पहनती हूं। अगर आलस के मूड में होती हूं तो टी-शर्ट और जींस पहन लेती हूं।”

अथिया अमेजन भारतीय फैशन वीक के 28वें संस्करण में डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए शोजस्टॉपर के रूप में दिखाई दी थीं। उनका कहना है कि कपड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

अथिया इन दिनों आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 2017 को रिलीज होगी।

इसमें अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493