बिहार : बेटा, बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की

समस्तीपुर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां घरेलू विवाद में एक महिला ने बेटे और बेटी की मदद से पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एकद्वारी गांव निवासी अशोक पासवान के घर में अक्सर विवाद होता रहता था। दिवाली के दिन रविवार को भी किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ, जो मारपीट के साथ हिंसक हो गया।

वारिसनगर के थाना प्रभारी रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि उषा देवी ने बेटा और बेटी के साथ मिलकर अशोक पासवान की जमकर पिटाई की। इसी दौरान किसी ने लोहे के एक रॉड से अशोक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतक की पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।

उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी उर्मिला देवी के बयान पर वारिसनगर थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें अशोक की पत्नी उषा देवी, बेटे विजय पासवान और बेटी सरिता कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बतया कि इस मामले में सरिता और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493