शिमला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सीने में संक्रमण और बुखार के बाद यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय (आईजीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री वायरल बुखार से पीड़ित थे। उन्हें रविवार को सुबह आईजीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, “सभी जांच सामान्य हैं, उन्हें चिकित्सालय में सिर्फ निगरानी के लिए रखा गया है। “
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स, ठाकुर सिह भारमोरी और धनी राम शांडिल ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
dharmpath.com dharmpath