राबड़ी देवी इस साल नहीं करेंगी छठ पूजा

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर इस वर्ष छठी मइया के गीत नहीं गूंजेंगे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी इस साल छठ व्रत नहीं करेंगी। अब वह अपने बेटों की शादी के बाद ही फिर से छठ व्रत करेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “इस वर्ष छठ व्रत नहीं करूंगी। तबियत भी कुछ खराब है। अब छठ व्रत बेटों की शादी के बाद ही करूंगी।”

उल्लेखनीय है कि बिहार में लालू-राबड़ी के आवास पर छठ पूजा आयोजन की खास चर्चा रहती थी। राजनीति से दूर इस आयोजन में सभी दलों के नेता जुटते थे। बीते साल भी लालू के सरकारी आवास पर छठ की धूम थी।

गौरतलब है कि इन दिनों राबड़ी के बेटे अैर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मिलने वाले विवाह प्रस्ताव के खूब चर्चे हैं। एक सरकारी व्हाट्स एप नंबर पर उपमुख्यमंत्री को लड़कियों ने विवाह के 44,000 से ज्यादा प्रस्ताव भेजे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493