रणबीर कपूर बेहतरीन कलाकार : आमिर खान

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनेता रणबीर कपूर की भूमिका से अभिभूत हैं और उन्होंने कपूर को एक बेहतरीन कलाकार करार दिया है।

आमिर ने ट्वीट किया, “अभी-अभी ‘ऐ दिल है मुश्किल देखी। क्या फिल्म है! करण का जवाब नहीं। रणबीर, ऐश्वर्य व अनुष्का की बेहतरीन अदाकारी। रणबीर बेहतरीन अदाकार हैं। फिल्म जरूर देखें!”

इतना ही नहीं, आमिर की दिवाली पार्टी में निर्देशक करण जौहर तथा उनकी फिल्म के दो कलाकार रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा देखे गए, जिसमें निर्देशक अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। पार्टी में सनी लियोन व उनके पति डेनिएल वेबर, सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, आर.माधवन, इमरान खान, अवंतिका, शबाना आजमी, संजय दत्त, मान्यता दत्त, फातिमा सना शेख तथा सान्या मल्होत्रा भी नजर आए।

करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493