नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की फोन टैपिंग की रपटों को खारिज कर दिया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “गृह मंत्रालय दृढ़ता से मीडिया में आए कुछ न्यायाधीशों के फोन टैपिंग के आरोपों से इनकार करता है। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये रिपोर्ट बेबुनियाद और निराधार हैं।”
इससे पहले दिन में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायाधीशों के फोन टैप किए जाने का आरोप लगाया था। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उनके दावों को तुरंत खारिज कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath