बिहार में मौसम साफ, पारा लुढ़का

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है तथा खिली हुई धूप निकली, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य भर में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापामन 33़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493