लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। स्टेज नाम द वीक्न्ड के नाम से मशहूर गायक एबेल मक्कोनेन तेस्फाये ने अपने आगामी एलपी ‘स्टारबॉय : लेजेंड ऑफ द फॉल’ के समर्थन में साल 2017 में वर्ल्ड टूर के पहले चरण की घोषणा की है।
रॉलिंगस्टोन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में एक महीने बिताने के बाद स्टारबॉय : लेजेंड ऑफ द फॉल टूर 25 अप्रैल को ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में शुरू होगा और ओहिया के सिनसिनाटी में छह सप्ताह बाद नौ जून को समाप्त होगा।
कार्यक्रम के मुताबिक, टूर के लिए विशेष अतिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
अंतिम कंसर्ट के पांच महीने बाद एबेल पिछले सप्ताह स्टेज पर लौट गए।
dharmpath.com dharmpath