रियो डी जनेरियो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर जो ने ब्राजील के मौजूदा सेरी-ए चैम्पियन क्लब कोरिंथियंस के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘फोल्हा दे एस.पाउलो’ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि जो ने साओ पाउलो के जोआकिम ग्रावा प्रशिक्षण स्थल में मेडिकल पूरा होने के बाद करार को स्वीकार कर लिया था।
कोरिंथियंस ने जुलाई में चीनी सुपर लीग क्लब जिआंग्सु सुनिंग से अलग हुए 29 वर्षीय खिलाड़ी के साथ फ्री ट्रांस्फर पर करार किया।
सुनिंग क्लब के साथ खेले गए 24 मुकाबलों में जो ने नौ गोल दागे। उन्होंने कोरिंथियंस से ही अपने पेशेवर फुटबाल क्लब की शुरुआत की थी।
ब्राजील के लिए जो ने अपने करियर में 20 मुकाबले खेले हैं और इसमें पांच गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath