नेहा भसीन ने इटली में समीर उद्दीन से शादी की

रोम, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका नेहा भसीन ने संगीतकार समीर उद्दीन के साथ इटली के टस्कनी में शादी कर ली।

दोनों एक दूसरे को चार साल से जानते थे और अपने परिजनों की मौजूदगी में 23 अक्टूबर को शादी कर ली।

भसीन ने आईएएनएस से कहा, “मैं समीर को तब से जानती हूं, जब हम किशोरावस्था में थे। चार साल पहले संगीत ने हम दोनों को करीब ला दिया।”

भसीन रोमांटिक सिंगल सॉन्ग ‘तेरा मेरा’ की रिकॉर्डिग के दौरान उद्दीन से मिली थीं। इस गाने को उद्दीन ने ही कंपोज किया था।

लड़कियों के बैंड वीवा की एक सदस्य भसीन ने कहा कि उद्दीन मेरे काम को सपोर्ट करता है और उससे भी ज्यादा वह मुझे सपोर्ट करता है। हमें प्यार हुआ और फिर हम शादी के बंधन में बंध गए।

गायिका ने कहा, “शादी के बाद मैं अपनी अगली रिलीज को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि काम से कोई ब्रेक नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493