एफबीआई से ट्रंप के रूस से संबंधों का खुलासा करने की मांग

वाशिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक से रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के रूसी सरकार के साथ कथित संबंधों के बारे में जानकारी का खुलासा करने का अनुरोध किया है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में हिलेरी क्लिंटन के प्रचार प्रबंधक रॉबी मूक ने जोर देकर कहा कि एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमे को दोनों उम्मीदवारों के लिए समान प्रतिमान का इस्तेमाल करना चाहिए।

गत 28 अक्टूबर को कोमे ने बताया था कि ब्यूरो नए मिले ई-मेल की जांच कर रही है जिसक संबंध हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री काल के निजी ई-मेल सरवर से हो सकता है। हालांकि, इस मामले को गत जुलाई महीने में बंद कर दिया गया था।

कोमे के निर्णय ने हलचल मचा दी है, क्योंकि 8 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव से कुछ दिनों पहले उन्होंने यह घोषणा की है। कुछ लोग इसे कोमे की एक गैर जिम्मेदराना हरकत मान रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह भी विचारणीय है कि चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से उन्होंने अधिकारिक प्राधिकार का इस्तेमाल कर संघीय कानून का उल्लंघन किया है।

मूक ने संवाददाताओं से कहा, “इसे जबरदस्त दोहरे मानक से कुछ भी कम मानना असंभव है।”

हिलेरी के प्रचार प्रबंधक ने कहा, “निदेशक कोमे ने ही यह दरवाजा खोला है। वह ही ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जांच के निष्कर्ष निकलने से पहले उसके बारे में जानकारी देकर प्रोटोकॉल तोड़ा है।”

टीवी चैनल सीएनबीसी न्यूज पर कोमे के बयान के तुरंत बाद मूक ने यह प्रतिक्रिया जाहिर की। कोमे ने अपने बयान में कहा था कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के लिए वह सार्वजनिक रूप से रूस पर आरोप नहीं लगाना चाहते हैं, लेकिन एफबीआई ने यह खुलासा करने का निर्णय किया है कि वह हिलेरी क्लिंटन के निजी सरवर के जांच मामले में नए सबूतों की समीक्षा कर रही है।

मूक ने कहा, “उन्हें (कोमे को) तुरंत इस अयोग्यता पर सफाई देनी चाहिए और डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगियों के लिए भी उन्हीं मानकों का उपयोग करना चाहिए जिनका इस्तेमाल वह हिलेरी पर कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493