शेयर बाजारों में 54 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.60 अंकों की गिराव

ट के साथ 27,876.61 पर और निफ्टी 0.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,626.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 35.97 अंकों की तेजी के साथ 27966.18 पर खुला और 53.60 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 27,876.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,029.80 के ऊपरी और 27,845.63 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 27.45 अंकों की तेजी के साथ 8,653.15 पर खुला और 0.55 अंकों या 0.01 फीसदी मजबूती के साथ 8,626.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,669.60 के ऊपरी और 8,614.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 31.68 अंकों की गिरावट के साथ 13,441.43 पर और स्मॉलकैप 26.25 अंकों की गिरावट के साथ 13,556.89 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 8 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.34 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.43 फीसदी), उपयोगी वस्तुएं (0.88 फीसदी), बिजली (0.66 फीसदी) और वाहन (0.40 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.10 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.83 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.76 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493