भुवनेश्वर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने अगले सात महीनों के लिए अपने तटों पर ओलिव रिडले समुद्री क छुओं की लुप्त हो रही प्रजाति की रक्षा और संरक्षण के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह प्रतिबंध एक नवंबर से अगले साल 31 मई तक लागू रहेगा।
ओलिव रिडले कछुए हर साल सर्दियों के दौरान ओडिशा के समुद्र तट पर आते हैं। राज्य में इनके तीन प्रमुख स्थान कें द्रपाड़ा जिले का गहिरमाथा तट, पुरी जिले में देवी नदी मुहाना और गंजम जिले का रुशिकुल्या नदी का मुहाना हैं।
यह प्रतिबंध ओडिशा समुद्री मत्स्य पालन अधिनियम (ओएमएफए) 1982 और ओडिशा समुद्री मत्स्य नियम 1983 के तहत लगाए गए हैं।
गहिरमाथा समुद्री अभ्यारण्य के वन रेंज अधिकारी सुब्रत पात्रा ने कहा, “मछुआरों और नावों को समुद्री तट से लगे 20 किमी के दायरे में कछुओं के इलाकों में मछली नहीं पकड़ने का निर्देश दिया गया है। प्रतिबंध अवधि में मछुआरों की गहिरमाथा समुद्री अभ्यारण्य में प्रवेश करने पर गिरफ्तारी के लिए वन रक्षकों को तैनात किया गया है।”
dharmpath.com dharmpath