चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। निर्देशक चंदू मोंदेती का मानना है कि तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘प्रेमम’ की सफलता से उन्हें फिल्म उद्योग और इससे जुड़े पक्षों का विश्वास जीतने में मदद मिली।
मोंदेती ने आईएएनएस से कहा, “प्रेमम की सफलता के बाद मुझे फिल्म उद्योग का विश्वास मिला। इसने अन्य लोगों में मेरे बारे में भरोसा पैदा किया, खासकर मेरे निर्माताओं, वितरकों और मेरी टीम में। अब मैं खुशी-खुशी अपनी नई फिल्म पर काम कर सकूंगा।”
नाग चैतन्य अभिनीत ‘प्रेमम’ को सुपरहिट फिल्म माना जा रहा है। सिनेमाघरों में 25 दिनों बाद भी यह फिल्म भीड़ खींच रही है।
मोंदेती ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया कि वह इसके लिए अभिनेता रवि तेजा से बातचीत कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath