मायावती का मुस्लिम प्रेम सिर्फ नाटक : अफजाल

पूर्व सांसद ने कहा कि यह जगजाहिर है कि मायावती अपने राजनैतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

अफजाल ने कहा कि बसपा ने कभी भाजपा से हाथ मिलाकर प्रदेश में सरकार बनाई थी। गुजरात में नरेंद्र मोदी का प्रचार किया था, मेरठ के उपचुनाव में उन्होंने अपने बयान में खुद कहा कि मुसलमान कट्टरपंथियों को पसंद करता है। इन्हीं कट्टरपथियों को हराने के लिए हमने बसपा का वोट भाजपा को दिलवा दिया। मुसलमानों ने तो भाजपा को वोट नहीं दिया, लेकिन दलित, पिछड़े वर्ग और बसपा समर्थक सवर्ण विरादरी के लोगों ने भाजपा को वोट दिया।

अंसारी ने कहा, “2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा की करारी हार देखते हुए बहन जी का यह मुस्लिम प्रेम केवल नाटक है। बहन जी प्रतिदिन मीडिया में यह बयान दे रही हैं कि मुसलमान उनको 2017 के विधानसभा में वोट कर रहा है, यह उनका भ्रम है। वह पहले मुसलमानों से वादा करें कि भविष्य में भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगी।”

उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार नाम मात्र का रह गया है। बड़ी तादाद में कुशवाहा, राजभर तथा अन्य बिरादरी के मतदाता बसपा से मुंह फेर चुके हैं। इस लिए अब उन्हें मुसलमानों की याद आ रही है। क्योंकि वह जानती है कि मुसलमान ही उनकी नाव को 2017 में पार लगा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493