बीएसएफ ने सीमा पार कई पाकिस्तानी चौकियां नष्ट की

जम्मू, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बीएसएफ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पाकिस्तानी रेंजरों की कई चौकियां क्षतिग्रस्त कर दी। बीएसएफ ने यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी के जवाब में की। पाकिस्तानी गोलाबारी में जम्मू एवं कश्मीर में सात नागरिकों की मौत हो गई।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता सुभेंदु भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में कई स्थानों पर किए गए संघर्ष विराम उल्लंघनों के मुहतोड़ जवाब में हमने उनकी कई चौकियां नष्ट कर दी।”

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार तड़के मोर्टार से भारी गोलाबारी की, जिसमें पांच महिलाओं सहित सात नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493