सरकार कॉल ड्राप पर ग्राहकों के लिए मंच बनाएगी : मंत्री

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि सरकार अगले एक महीने में एक मंच की योजना बना रही है, जिसके जरिए ग्राहक कॉल ड्राप पर सीधे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर सकते हैं।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिन्हा ने कहा, “हम एक मंच का गठन करने जा रहे हैं, जिसके जरिए खास तौर से ग्राहक कॉल ड्राप पर अपनी प्रतिक्रिया सीधे सरकार को दे पाएंगे।”

कॉल ड्राप के मुद्दे पर टेलीकॉम कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक के बाद वह संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे।

संचालकों की सौ दिवसीय योजना के बारे में मंत्री ने कहा, “उन लोगों ने 60,000 बीटीएस (आधार संप्रेषीअभिग्राही स्टेशन) स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने से कहीं अधिक उपलब्धि हासिल की है।”

मंत्री ने कहा कि भारती एयरटेल ने 22000 बीटीएस, आईडिया सेल्युलर ने 25,382 बीटीएस और वोडाफोन ने 13,870 बीटीएस स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस जियो 60,000 बीटीएस स्थापित करने की योजना का हिस्सा नहीं थी, फिर भी उसने 35,000 बीटीएस स्थापित किए हैं।

सिन्हा ने कहा कि देश से कॉल ड्राप की समस्या खत्म होनी चाहिए।

सेवा प्रदता कंपनियों ने बेहतर सेवा के लिए अगले चरण की कार्य योजना के बारे में भी मंत्री से चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493