नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शहादरा में एक चार मंजिला इमारत के भूतल पर कुछ बैटरी रिक्शा चालक अपना रिक्शा चार्ज कर रहे थे, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट के कारण इमारत में आग लग गई।”
अधिकारी ने कहा, “इमारत में चार परिवार रहते थे, जो एक दूसरे के रिश्तेदार थे। साथ ही एक परिवार किराये पर रहता था।”
अधिकारी ने बताया कि अभी पीड़ितों की पहचान नहीं हुई है।
आग पर काबू पा लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath