सलीम खान की प्रशंसा मायने रखती है : अजय

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘शिवाय’ के लिए दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान की प्रशंसा के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिग्गज फिल्म लेखक की तारीफ उनके लिए बहुत मायने रखती है।

अजय ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, “धन्यवाद सलीम अंकल। आपकी प्रशंसा मेरे लिए हमेशा मायने रखती है। सलमान खान आपकी शुभकामनाओं के लिए भी आपका धन्यवाद।”

अजय ने फिल्म ‘शिवाय’ में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन और सह-निर्माण भी किया है। यह दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हुई।

‘शिवाय’ में सायेशा सहगल, एरीका कार, वीर दार और गिरीश कर्नाड भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493