चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता इंडिया यामाहा मोटर्स ने अक्टूबर के महीने में बिक्री में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसमें घरेलू बाजार के साथ ही नेपाल में हुई बिक्री भी शामिल है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने घरेलू बाजार में (नेपाल समेत) अक्टूबर में कुल 85,428 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल अक्टूबर में कुल 70,812 वाहनों की बिक्री हुई थी।
इस बयान में कहा गया है कि यामाहा का जोर छोटे और मंझोले शहरों पर है ताकि बड़ी आबादी तक पहुंच बनाकर बिक्री में बढ़ोतरी की जा सके।
dharmpath.com dharmpath