जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय ठिकानों पर पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन नागरिक घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर बीती रात शांति के बाद पाकिस्तानी सेना ने मेंढर, बालाकोट तथा भीमबेर गली सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की।
अधिकारी ने कहा, “भारत के नागरिक तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने 120 एमएम तथा 82 एमएम के मोर्टार का इस्तेमाल किया। मेंढर सेक्टर में तीन नागरिक घायल हुए।”
उन्होंने कहा, “सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दिया।”
अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath