मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन के लिए यह दिवाली बहुत सारी खुशियां लेकर आई है। दिवाली के अगले दिन एक नवंबर को उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।
जन्मदिन की खुशियों को उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की सफलता ने चार चांद लगा दिए। बहू की जन्मदिन पार्टी में बिग बी के साथ ही कई सगे-संबंधियों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। इसमें गोल्डी बहल, सोनाली बेंद्रे, सिकंदर खेर, कुणाल कपूर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे शामिल थे।
ऐश्वर्य के लिए यह दिन इसलिए भी खास रहा, क्योंकि उनकी हाल ही में रिलीज हुई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने दुनियाभर में 121.21 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath