मप्र सरकार को एक अफसर ने 2 वर्ष पहले ही चेताया था

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के एक जेल अधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भोपाल केंद्रीय जेल की सुरक्षा को लेकर आगाह किया था और यहां तक लिखा था कि अगर जेल में कुछ नहीं हो रहा है तो वह भगवान की कृपा के चलते।

तत्कालीन अतिरिक्त महानिरीक्षक (जेल) जी. के. अग्रवाल ने बुधवार को संवाददाताओं के साथ चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें जेल व्यवस्था का मुद्दा शामिल था।

अग्रवाल ने दो वर्ष पूर्व सिमी के विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था, “जेल में कोई घटना नहीं हो रही है, तो यह न माना जाए कि सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता है। यह तो सिर्फ भगवान की कृपा है, भगवान हमेशा मदद करता रहेगा, ऐसा नहीं है।”

अग्रवाल ने यह पत्र वर्ष 2013 में खंडवा जेल से सिमी कार्यकर्ताओं के फरार होने के बाद लिखा था। खंडवा की घटना के लिए उन्होंने जेल मुख्यालय को जिम्मेदार ठहराया था।

अग्रवाल ने कहा था, “भोपाल केंद्रीय जेल का हाल यह है कि यहां जो काम प्रहरी को करना चाहिए, वह कैदी निभा रहे हैं। इससे आगे वह कुछ भी कहना नहीं चाहते।” अग्रवाल ने इस पत्र की प्रति एनएसए और आईबी प्रमुख को भी भेजी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493