उप्र : अखिलेश की ‘विकास रथ यात्रा’ 3 नवंबर से

रथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बड़ी तस्वीर लगी हुई है, लेकिन उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर गायब है। अखिलेश के रथ का निर्माण ‘मर्सडीज बेंज’ ने किया है।

इसे हाईटेक और आकर्षक बनाया गया है। विकास रथ को पार्टी के झंडे के रंग के हिसाब से बनाया गया है। इस रथ पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की बड़ी कद वाली तस्वीरें लगी हुई हैं।

रथ यात्रा के लिए खास तौर से एक कैंपेन वीडियो भी तैयार किया गया है। इस वीडियो के बोल हैं ‘काम बोलता है।’ यह विडियो रथ यात्रा के दौरान दिखाया जाएगा।

अखिलेश यादव की यह तीसरी रथयात्रा होगी। हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा का रिकार्ड भी उनके नाम दर्ज है। अखिलेश यादव पहली बार 2001-2002 में क्रांति रथ यात्रा पर निकले थे। 2011-12 में भी वे क्रान्तिरथ से पूरे प्रदेश में जनसंवाद पर निकले थे, जिसके बाद प्रदेश में बहुमत की समाजवादी सरकार बनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493