पुलिस के अनुसार, दयानगर में टेकराम के दो बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। छोटा बेटा रामेंद्र अपने पिता पर प्रॉपर्टी व कैश का बंटवारा सही न करने का आरोप लगा रहा था। इसको लेकर कई बार कहा-सुनी हो चुकी थी। बुधवार दोपहर टेकराम घर में लेटे हुए थे। आरोप है कि तभी रामेंद्र ने फिर से बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।
बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने पिता को गोली मार दी, जो हाथ में जा लगी। गोली लगने पर टेकराम लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, इधर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।
सीओ दादरी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन और पैसे के बंटवारे को लेकर पिता और छोटे बेटे में विवाद चल रहा था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath