उप्र में सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी, कोहरा दिखेगा

लखनऊ, 3 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और सुबह एवं शाम तापमान में गिरावट आएगी। अगले सप्ताह तक सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानुपर का 19.4 डिग्री, गोरखपुर का 20.3 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 21.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493