भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह ठंड में वृद्धि महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, इंदौर का 15.1 डिग्री, ग्वालियर का 14.6 डिग्री और जबलपुर का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, इंदौर का 29.8 डिग्री, ग्वालियर का 32.2 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath