चेन्नई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। इस साल तीन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुके अभिनेता अरविंद स्वामी का कहना है कि यह साल अब तक उनके लिए काम में मशगूल रहने वाला रहा। इसलिए उन्होंने अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू करने से पहले कुछ दिन आराम करने का फैसला किया है।
अरविंद ने ट्विटर पेज पर लिखा,”‘बोगन’ के आखिरी शॉट पूरा किया है। कुछ दिनों तक आराम करने और यात्रा पर जाने की योजना है।”
‘बोगन’ में अरविंद जयराम रवि के साथ खाकी वर्दी पहने दिखाई देंगे। यह फिल्म निकोलस केज अभिनीत फिल्म ‘फेस-ऑफ’ से प्रेरित है।
स्वामी ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘ध्रुव’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ की तेलुगू रीमेक है।
उन्होंने नए सीजन के ‘नीन्गलुम वेल्लम ओरु कोडि’ के नए सीजन की भी रिकॉर्डिग कर ली है। यह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का तमिल संस्करण है।
dharmpath.com dharmpath