चिली के कोच ने बोलीविया-फीफा विवाद पर नहीं दिया बयान

सैंटियागो, 3 नवंबर (आईएएनएस)। चिली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जुआन एंटोनियो पिज्जी ने बोलीविया-फीफा के विवाद पर किसी प्रकार का बयान देने से इनकार कर दिया।

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने बोलीविया पर अयोग्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के कारण जुर्माना लगाया है।

दंड के तहत दो सितम्बर को पेरू और सात सितम्बर को चिली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिली जीत और ड्रा के आधार पर मिले तीन अंकों को बोलीविया के खाते से खारिज कर दिया गया है।

बोलीविया पर नेल्सन काबरेरा को अपनी टीम में खिलाने का आरोप है, जो पहले पराग्वे के लिए खेल चुके हैं। उनके पास बोलीविया की नागरिकता है। उन्होंने 2007 में पराग्वे के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

बोलीविया ने पेरू को दो सितम्बर को खेले गए मुकाबले में 2-0 से मात दी थी और सात सितम्बर को चिली के खिलाफ खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ हुआ था। इन दोनों मैचों से बोलीविया को तीन अंक मिले थे, जिन्हें फीफा द्वारा खारिज कर दिया गया है और इसे बोलीविया की 3-0 से हार करार दिया है।

बोलीविया पर जुर्माना लगने के बाद चिली को तीन अंकों का फायदा हुआ है और वह दक्षिण अमेरिका विश्व कप क्वालीफायर रैंकिंग में पांचवे स्थान पर पहुंच गया।

पिज्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं इस मामले में शामिल नहीं होना चाहता। हमें कोलंबिया और उरुग्वे के खिलाफ खेले जाने वाले अपने अगले मुकाबलों पर ध्यान देने की जरूरत है।”

पिज्जी ने कहा, “इस प्रकार दो अंक मिलने से मेरा काम नहीं बदलेगा। मेरा काम अगले दो मुकाबलों के लिए टीम को तैयार करना है।”

चिली का मुकाबला कोलंबिया से 10 नवंबर को होगा और उसके पांच दिन बाद टीम उरुग्वे से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493