कच्चे तेल की कीमत 44.35 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो नवंबर को 44.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह पहली नवम्बर को 45.78 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत दो नवंबर को घटकर 2964.15 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि पहली नवंबर को यह 3054.36 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया दो नवंबर को कमजोर होकर 66.83 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि पहली नवम्बर को यह 66.71 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493