उप्र : अखिलेश का हाईटेक रथ हुआ खराब

लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाईटेक रथ, यात्रा शुरू होते ही खराब हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह ने रथ को करीब 11 बजे हरी झंडी दिखाई, इसके बाद रथ लोहिया पथ पर खराब हो गया। रथ में खराबी आने पर मुख्यमंत्री इसे छोड़कर अपनी गाड़ी से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस का निर्माण मर्सिडीज बेंज ने किया है। इस पर आने वाली लागत के बारे में आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की बात कही जा रही है।

बस के निर्माण में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पहलुओं का खास खयाल रखा गया है। इसमें बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिहाज से इसके साथ चलने वाले 36 कमांडो के साथ सीधे संपर्क के भी साधन बनाए गए हैं।

इस बस में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी और हॉटलाइन जैसी संचार की आधुनिक सुविधाएं भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493