महागठबंधन पर राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला : शिवपाल

लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती का अयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी समाजवादियों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को अमंत्रित किया गया है।

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहा, “हम 2017 में किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे। भाजपा को रोकने के लिए अगर महागठबंधन करना पड़े तो वह भी करेंगे। महागठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।”

उन्होंने कहा, “रजत जयंती कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हम दूसरे राज्यों में भी महागठबंधन बनाएंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हमारा उद्देश्य भाजपा को पूरे देश में रोकने का है।”

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बर्खास्त नेताओं को समाजवादी रथ यात्रा में शामिल नहीं होना चाहिए था, लेकिन भीड़ में घुसकर वे भी मंच पर आ गए।

बर्खास्त नेताओं की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी तरफ से पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आवेदन आएगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष उस पर विचार करेंगे।

शिवपाल ने कहा कि बर्खास्त लोगों को कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में सभी समाजवादी नेता आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता शरद यादव, जदयू सांसद के.सी. त्यागी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा समेत सभी समाजवादी नेता शामिल होने जा रहे हैं।

कांग्रेस के किसी नेता के आने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उन्हें कोई न्योता नहीं भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493