आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में नक्सलियों का बंद शांतिपूर्ण

विशाखापत्तनम/हैदराबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के 24 घंटे के बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आंध्र-ओडिशा सीमावर्ती इलाके में फर्जी गोलीबारी में 30 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा-माओवादी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया था।

पुलिस ने कहा कि दोनों तेलुगू भाषी राज्यों में शाम तक किसी भी अप्रिय घटना की कहीं से भी कोई खबर नहीं है।

विशाखापत्तनम (ग्रामीण)के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के अनुसार, बंद के आह्वान का कोई प्रभाव नहीं है। बसें आम दिनों की तरह चलती रहीं और दुकानें खुली रहीं। इसी तरह की स्थिति विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में भी रही।

पुलिस ने बंद से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले और सीमावर्ती ओडिशा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

हालांकि विशाखापत्तनम के जनजातीय गांवों में, ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में किसी बदले के तहत की जाने वाली कार्रवाई से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश से ओडिशा जाने वाली कुछ बसों को सावधानी के तौर पर निलंबित किया गया है।

आंध्र प्रदेश के नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड सहित, आंध्र और ओडिशा पुलिस ने दोनों राज्यों की सीमा पर अपना तलाशी अभियान जारी रखा।

जनप्रतिनिधियों को सभी तरह के सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें किसी आंतरिक क्षेत्रों का दौरा करने पर सूचना देने को कहा गया है।

बंद का आंशिक रूप से असर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले खम्मम में बस सेवाओं पर पड़ा। हालांकि इसका अन्य जिलों में कोई प्रभाव नहीं दिखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493