दिल्ली में सुबह मौसम साफ, हल्का कोहरा बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर सुबह मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा।”

सुबह कोहरे की वजह से सफदरजंग हवाईअड्डे पर दृश्यता 800 मीटर बनी रही जबकि गुरुवार को यह 400 मीटर ही थी।

अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से गुरुवार को सफरदरजंग हवाईअड्डे पर दृश्यता सुबह 11.30 बजे से 2.30 बजे तक लगभग 200 मीटर रही थी।

राजधानी में दिवाली के बाद से हवा सर्वाधिक दूषित हुई है। पड़ोसी राज्यों में फसलें जलाने से वायु में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ी है।

दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493