उप्र : सपा कार्यालय में शुरू हुआ युवा सम्मेलन, उमड़ी भीड़

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी युवा सम्मेलन बुलाया है। सम्मेलन लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में शुरू हो चुका है। अखिलेश यादव की रथ यात्रा की घोषणा के बाद आनन फानन में बुलाए गए इस सम्मेलन को शिवपाल का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

सपा सूत्रों के अनुसार, इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र के मुताबिक, युवा सम्मेलन में आज भारी संख्या में युवा नेता शिवपाल यादव का समर्थन करने पहुंचे हैं। पार्टी के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी समाजवादी विकास रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया था और इस दौरान शिवपाल यादव ने भी मंच साझा करके विधानसभा चुनाव से पहले सपा में एकता का संदेश देने की कोशिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493