राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी तस्वीरों के मुताबिक, इसमें मडुरो कुछ धुनों पर थिरकते भी नजर आ रहे हैं। इस लांच को व्यापक तौर पर मीडिया कवरेज मिला।
ईरान की स्पेनिश भाषी में समाचार वेबसाइट ‘हिस्पन टीवी’ के मुताबिक, “वेनेजुएला में राजनीतिक तनाव के बाद इस मंगलवार को तनाव को कम करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मडुरो थिरके।”
वेनेजुएला की सोशलिस्ट सरकार और कंजरवेटिव विपक्षी पार्टियों ने राजनीतिक संकट का समाधान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू की है।
इस रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण राष्ट्रपति कार्यालय से होता है। कार्यक्रम का नाम ‘द आवर ऑफ साल्सा’ है और इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर दो बजे होगा।
dharmpath.com dharmpath